फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बागेश्वर के रुद्रांश, योगेश, कृष व मानवेंद्र ने जीते गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पहले दिन बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के खिलाड़ी छाए रहे। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शनिवार को विधायक मोहन सिंह बिष्ट व ताइक्वांडो एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष शेखर त्रिपाठी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान सब जूनियर बालक तथा जूनियर बालक व बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्ग के मुकाबले हुए। सब जूनियर में बागेश्वर के रुद्रांश, वहीं के योगेश सिंह, कृष रावत व मानवेंद्र सिंह और जूनियर बालक में अल्मोड़ा के तनुज बिष्ट और बालिकाओं में अल्मोड़ा की राशि, मीनाक्षी, लक्ष्मी व बागेश्वर की अलीशा ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए। प्रतियोगिता का समापन आज होगा। इस मौके पर ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव कमलेश तिवारी, वीरेंद्र सिंह परिहार, महेंद्र अधिकारी, शुभम सिंह डसीला, ज्योति दुर्गापाल, चंद्रविजय बिष्ट, गोकुल खेतवाल, ममता पलड़िया, गिरधर बिष्ट आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें