फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रुद्रा लायंस ने जीती चैंपियनशिप

विज्ञापन
रुद्रा लायंस की टीम बनी क्रिकेट लीग की चैंपियन।
विज्ञापन
हल्द्वानी। हिमालयन क्रिकेट ग्राउंड में हुई स्व. नवीन चंद्र बल्यूटिया क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में रुद्रा लायंस रुद्रपुर ने एकलव्य क्रिकेट एकेडमी को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले गए मुकाबले में रुद्रालायंस की टीम ने पहली पारी में 248 रन बनाए। आयुष पाल ने 50, अभिमन्यु कांडपाल ने 44 और इशान पाठक ने 42 रनों का योगदान दिया। एकलव्य एकेडमी के लिए वैभव नेगी ने 5 और विवेक ने 3 विकेट लिए। दूसरी पारी में एकलव्य की पूरी टीम 125 रन बनाकर आउट हो गई। पहली पारी की बढ़त के आधार पर रुद्रा लायंस को 99 रन का लक्ष्य मिला जो उसने दो विकेट खोकर पूरा कर लिया।
अभिमन्यु कांडपाल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, विवेक बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट, अक्षत जोशी बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। हिमांशु चतुर्वेदी और विजय आर्या ने अम्पायर जबकि खुशाल बिष्ट ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर दीपक बल्यूटिया, दीपक मेहरा, गिरीश मेलकानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें