हल्द्वानी। संभागीय परिवहन अधिकारी सुनील शर्मा ने गौला खनन मजदूर उत्थान समिति, डंपर एसोसिएशन हल्द्वानी, गौला संघर्ष समिति, नंधौर खनन समिति के अध्यक्ष के साथ ही सचिव को पत्र लिखकर वाहनों के कागज आदि 29 जून शाम पांच बजे तक प्रस्तुत करने को कहा। बताया कि इस अवधि के बाद कोई भी आवेदन या कागज स्वीकार नहीं किया जाएगा। संवाद