हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को नैनीताल रोड और ठंडी सड़क पर पॉलीथिन को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान पॉलीथिन में सामान देने वाले 25 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 11,400 रुपये का जुर्माना वसूला। उधर गंदगी फैलाने पर 11 ठेले वालों से 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल के निर्देश पर सफाई निरीक्षक चतर सिंह ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। सफाई निरीक्षक ने बताया कि 10 किलोग्राम पॉलीथिन भी जब्त की। कहा कि इसके बाद ठंडी सड़क और तिकोनिया रोड से लेकर प्रेम पिक्चर हॉल तक गंदगी फैलाने पर ठेले वालों से जुर्माना वसूला गया। (माई सिटी रिपोर्टर)