फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 15 दिन में नहीं चुकाया भवन कर तो जारी होगी आरआरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। नगर निगम में निवास कर रहे 27 भवन मालिकों ने अभी तक निगम को भवन कर नहीं दिया है। इन पर निगम का 25.70 लाख रुपये बकाया है। नगर निगम ने इन्हें अब अंतिम नोटिस जारी किया है। 15 दिन में भवन कर जमा न करने पर राजस्व वसूली प्रमाणपत्र (आरआरसी) जारी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर निगम की भवन कर जमा करने की तिथि 31 मार्च थी। अंतिम तिथि तक भी नगर निगम के 27 बकायेदारों ने भवन और स्वच्छता कर जमा नहीं कराया। नगर निगम ने इन 27 लोगों को अंतिम नोटिस भेजा है। कर अधीक्षक महेश पाठक ने बताया कि 27 भवन व्यवसायिक हैं। इन्हें नोटिस जारी किया गया है। भवन कर जमा करने के लिए इन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। 16वें दिन इनके खिलाफ आरआरसी जारी की जाएगी और भू-राजस्व की भांति वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें