फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल के लिए कल शाम से लागू हो सकता है रूट प्लान

Thu, 28 Dec 2023 02:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल में 31 दिसंबर के लिए सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है, इसलिए शुक्रवार शाम से नैनीताल के लिए नया रूट प्लान पुलिस लागू कर सकती है। हालांकि पुलिस शुक्रवार दोपहर में ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए इस पर फैसला लेगी।
विज्ञापन


नए साल के स्वागत के लिए नैनीताल में लोगों ने होटलों में बुकिंग कर ली है। इस बार 31 दिसंबर को रविवार होने से अधिक संख्या में पर्यटकों के नैनीताल पहुंचने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को ऑफिसों की छुट्टी होने के चलते शुक्रवार से ही सैलानियों के नैनीताल पहुंचने की उम्मीद है। छुट्टियों को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस की योजना 30 दिसंबर से रूट प्लान पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। हालांकि दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के चलते शुक्रवार को दोपहर बाद से पर्यटकों के नैनीताल और आसपास के पर्यटक स्थलों में पहुंचने की संभावना है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाद नैनीताल के लिए ट्रैफिक बढ़ने पर रूट प्लान को लागू भी किया जा सकता है। इसके लिए शुक्रवार को अन्य जिलों से भी फोर्स पहुंच जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें