फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रोस्टर से गैस सिलेंडर वितरण में आई सुगमता

Sat, 11 Apr 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में बीते दिनों गैस सिलिंडरों को लेकर मची अफरा-तफरी के बाद अब स्थिति में सुधार आ रहा है। विभाग की ओर से रोस्टर व निर्धारित नियमों के अनुसार गैस वितरण शुरू किए जाने से गैस वितरण केंद्रों पर लगने वाली भीड़ में कमी आई है। बीते दिनों गैस सिलिंडर के लिए गैस वितरण केंद्रों पर अफरातफरी का माहौल था। इसको देखते हुए प्रशासन और गैस एजेंसी की ओर से रोस्टर जारी किए गए साथ ही पुरानी बुकिंग वालों को प्राथमिकता दी। इससे अब भीड़ कम होने लगी है। पर्वत गैस एजेंसी की मैनेजर अंकिता पांडे ने बताया कि नियमों के अनुसार गैस सिलिंडर बांटने से व्यवस्था बेहतर हुई है और लोगों को आसानी से गैस मिल रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तय रोस्टर और नियमों का पालन करते हुए ही गैस सिलिंडर लें ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें