फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लोअर मॉलरोड के किनारे टूटी रेलिंग को रस्सी का सहारा

Sun, 22 Sep 2024 06:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर की लोअर मॉलरोड पर लगी क्षतिग्रस्त रेलिंग राहगीरों के लिए खतरा बनी हुई हैं। लोहे की रेलिंग रस्सियों से बांध कर रोकी गई हैं जबकि टूटी रेलिंग होने के चलते नंदा देवी महोत्सव में डोला भ्रमण के दौरान कई लोग झील में गिर गए थे। उस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


लोअर मॉलरोड में बीते लंबे समय से कई स्थानों पर पुरानी रेलिंग टूटी हैं। कई स्थानों पर टूटी रेलिंग को तार से बांधा गया है। क्षतिग्रस्त रेलिंग के चलते नंदा देवी महोत्सव में डोला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान लोअर मॉलरोड से कई लोग झील में गिर गए थे।
गनीमत रही कि डोले में शामिल लोगों व पुलिस ने झील में गिरे लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस जगह पर रोजाना कई पर्यटक फोटो भी खिंचवाते हैं। उसके बाद भी विभाग ने रेलिंग को रस्सी से बांधकर फिर खड़ा करने की कोशिश की है जिससे खतरा बरकरार है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए जल्द ही टूटी हुई लोहे की रेलिंग में वेल्डिंग करा दी जाएगी, जिससे घटना की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें