नैनीताल। नगर के प्रमुख पर्यटन स्थल स्नोव्यू जाने के लिए यहां स्थित रज्जू मार्ग की रोप को बदलने का कार्य जारी है। रोप-वे इंचार्ज शिवम शर्मा ने बताया कि जेपीएस इंजीनियर गाजियाबाद की ओर से बीती 26 जुलाई से रोप बदलने का कार्य किया जा रहा है।
10 अगस्त तक इसे पूर्ण करने के लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जा रहा है ताकि 15 अगस्त के दौरान होने वाले पर्यटक सीजन में यहां आने वाले सैलानियों को रोप-वे की यात्रा करवाई जा सके। हालांकि बारिश आदि में कार्य में व्यवधान की आशंका भी बनी हुई है। संवाद