भवाली (नैनीताल)। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन भवाली शाखा का शुक्रवार को फरसौली कार्यशाला में चुनाव हुआ। चुनाव में रूप किशोर सागर अध्यक्ष, हर्षवर्धन और रामप्रसाद उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र दुम्का शाखा मंत्री, मुकेश बुधानी और सतीश चंद्र संयुक्त मंत्री, गिरीश सुयाल संगठन मंत्री, पंकज जोशी कोषाध्यक्ष, मान सिंह, महेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, महेश चंद्र आर्या, मनोज जोशी, विमल कुमार, हरिशंकर आर्या, मजिंदर सिंह कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्रीय प्रतिनिधि जावेद अली, मोहन सिंह असवाल और बीरेंद्र कुमार, श्याम पांडे को प्रांतीय प्रतिनिधि बनाया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष एलडी पालीवाल और मंडलीय मंत्री गोपेश्वर श्रीवास्तव ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान चुनाव अधिकारी आनंद सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह बिष्ट, मनिंदर सिंह, अनिल कुमार, धर्मपाल कंबोज और प्रीतम दास की देखरेख में चुनाव कराया गया।