हल्द्वानी। बालिका वधू फेम रूप दुर्गापाल की पहली वेब सीरीज संकल्प ओटीटी प्लेटफार्म पर आ चुकी है। प्रकाश झा की ओर से निर्देशित सीरीज में नाना पाटेकर प्रमुख भूमिका में हैं। रूप ने बताया कि वह इस फिल्म में आईपीएस अधिकारी की पत्नी माधुरी का किरदार निभा रही हैं। सीरीज बिहार के सामाजिक राजनीतिक ड्रामा पर आधारित है। इसमें संजय कपूर, मेघना मलिक भी हैं। इसकी शूटिंग प्रयागराज और लखनऊ में हुई। इसके अलावा वह उत्तराखंड में शूट हुई एक फिल्म में काम कर रही हैं जिसमें वह एक गढ़वाली लड़की की भूमिका में हैं। अल्मोड़ा निवासी रूप इससे पहले कई धारावाहिकों में अहम किरदार निभा चुकीं हैं।