हल्द्वानी। जॉर्जिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वूशू चैंपियनशिप में हल्द्वानी के रोहित यादव ने सांडा इवेंट (फाइटिंग इवेंट) में स्वर्ण पदक जीता। शुक्रवार देर शाम हल्द्वानी पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। कोच महेंद्र सिंह भाकुनी ने इसे उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। रोहित ने कहा कि देश के लिए गोल्ड लाना उनका सपना था। इसके लिए उन्होंने कोच और अन्य सहयोगियों का आभार जताया। संवाद