फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रॉबिन हाउस ने ओवरऑल कॉक हाउस ट्रॉफी जीती

Tue, 06 Jun 2023 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
शेरवुड कालेज में राज्यपाल लेज गुरमीत सिंह (सेनि) ने विजेता रॉबिन हाउस को ओवरऑल कॉक हाउस ट्रॉफी
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के प्रतिष्ठित शेरवुड काॅलेज का 154वां वार्षिकोत्सव सोमवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह पर मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने विजेता रॉबिन हाउस को ओवरऑल कॉक हाउस ट्रॉफी प्रदान की।राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थी अपने अंदर आत्मानुशासन, आत्मनियंत्रण, दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ दया, करुणा आदि गुणों को धारण करें। शिक्षा अथवा सीखना एक सतत प्रक्रिया है। जीवन में हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने फील्ड मार्शल मानेक शॉ, प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा आदि का जिक्र किया। राज्यपाल ने प्रधानाचार्य अमनदीप संधु, शिक्षकों, कर्मचारियों समेत संस्थापक सदस्यों को इस शिक्षा के मंदिर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनने के लिए बधाई दी।
इस मौके पर जीओसी 51 सब एरिया मेजर जनरल राकेश कुमार झा ने विचार रखे। प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर बासु साह, पूनम स्वामी शिक्षक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं रहे।
विज्ञापन


ये हुए सम्मानित
- समारोह में शिक्षक हेम चंद्र पांडे, आशा पांडे, अरविंद शर्मा, एपी सिंह और श्याम दत्त पांडे, कर्मचारी हरीश चंद्र, बिशन राम, राजेंद्र प्रसाद, चंद्र शेखर पांडे, धर्मानंद मिश्रा को सम्मानित किया गया। इनके अलावा विद्यालय के अव्वल प्रदर्शन करने वाले मेघावियों को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें