फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तैराकी प्रतियोगिता में राबिन हुड सदन अव्वल

Sun, 04 Oct 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर के प्रतिष्ठित शेरवुड कॉलेज में शनिवार को अंतर्सदनीय तैराकी प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न सदनों के बीच हुई प्रतियोगिता में राबिन हुड सदन अव्वल रहा। लिटिल जान सदन ने दूसरा एवं एलेक्जेंडर सदन को तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्टैंडर्ड कप का पुरस्कार लिटिल जान सदन को प्रदान किया गया। ए-डिवीजन में अर्पित लोचब को सर्वश्रेष्ठ पुरुष तैराक घोषित किया गया। बालिका वर्ग में नेहमत कौर पुनिया ने सर्वश्रेष्ठ तैराक का खिताब जीता। अन्य वर्गों में अभ्युदय वाजपेयी, हर्द्यान साह, रेवती चंद और निर्देश बर्नवाल को सर्वश्रेष्ठ तैराक चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें