फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: डग्गामारी के चलते रोडवेज को हर दिन एक लाख का नुकसान

Tue, 31 Mar 2026 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में लंबे समय से चल रही डग्गामारी से रोडवेज को हर दिन एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोडवेज के एआरएम ने परिवहन विभाग से डग्गामर वाहनो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। डिपो से हर दिन 50 बसों का संचालन दिल्ली, यूपी समेत विभिन्न राज्यों के रूट पर होता है। इन बसों 19 अंडरटेकिंग, जबकि 31 बसें डिपो की शामिल हैं। बसों के संचालन से डिपो को नौ से 10 लाख रुपये हर दिन आय होती थी। बीते लंबे समय से चल रही डग्गामारी से डिपो की आय घटकर आठ से नौ लाख रुपये प्रतिदिन हो गई है। एआरएम नवीन आर्या ने बताया कि डग्गामारी कर रहे लोग कई बार रोडवेज परिसर से यात्रियों को अपने साथ ले जाते हैं। उन्होंने बताया कि डग्गामारी के खिलाफ परिवहन विभाग को पत्र भेजकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें