फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रोडवेज कर्मचारी यूनियन आंदोलन की तैयारी में

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन विशेष श्रेणी, संविदा वाले चालक-परिचालकों को महंगाई भत्ता देने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी में है। यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी की ओर से प्रांतीय व शाखा पदाधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि रोडवेज कर्मचारियों के वेतन व अन्य देयकों का समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है। अनियमितता व भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पूर्व में यूनियन की मांग पर सहमति बनी थी कि नियमित कर्मियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के समय विशेष श्रेणी, संविदा चालक-परिचालकों के प्रति किमी मानदेय में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। इस पर भी अमल नहीं किया गया। चौधरी ने 10 जून से पहले सभी शाखाओं में कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आंदोलन की रणनीति बनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें