हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारियों को अगस्त का वेतन नहीं मिल पाया है। शनिवार को रोडवेज मुख्यालय पर हुई वार्ता के बाद रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार से तय आंदोलन को सात दिन के लिए स्थगित कर दिया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा निगम प्रबंधन के अनुरोध पर 15 दिन के लिए आंदोलन को स्थगित कर चुका है।