वेतन ना मिलने के खिलाफ हल्द्वानी के रोडवेज बस स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन करते उत्तराखंड रोड?
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो शाखा का वेतन सहित कई मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरना एवं कार्य बहिष्कार जारी रहा। शुक्रवार को कर्मचारियों ने रोडवेज स्टेशन पर नारेबाजी कर वेतन भुगतान की मांग की। क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने कहा हाईकोर्ट ने निगम में कार्यरत लगभग 400 संविदा चालकों और परिचालकों को अप्रैल से वेतन आहरित करते हुए आवश्यकतानुसार ड्यूटी पर लिए जाने के आदेश निर्देश दिए थे। निगम में कार्यरत सभी संविदा कार्मियों को 6 माह का वेतन एवं निगम में कार्यरत कर्मचारियों को चार माह का वेतन नहीं दिया गया है। वेतन का भुगतान तत्काल किया जाए और सभी पदों पर पदोन्नति की जाए। धरना देने वालों में मनोज गुप्ता, धर्मेद्र बिष्ट, नंदन सिंह, रमेश पांडेय, गोविंद सिंह, दीवान सिंह, विनोद कुमार, कुलदीप सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।