रामनगर रोडवेज बस अड्डे में बस द्वारा तोड़ी गई दीवार।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। रोडवेज बस अड्डे के वर्कशॉप में धुलाई के दौरान स्टार्ट बस अचानक दीवार से जा टकराई। हादसे में दीवार गिर गई। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नवीन आर्य ने बताया कि मंगलवार को वर्कशॉप में रोडवेज बस की धुलाई चल रही थी। इस दौरान स्टार्ट बस अचानक आगे बढ़ी और वर्कशॉप की दीवार से टकरा गई। बस की टक्कर से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दीवार के पास कोई यात्री नहीं था।