फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़कें बंद होने से 15 किमी पैदल चलने को मजबूर ग्रामीण

Tue, 12 Sep 2023 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। चौबीस घंटे से अधिक समय तक लगातार हुई बारिश के चलते जिले के अलग अलग विकास खंडों में 29 से अधिक संपर्क मार्ग बंद हैं। ऐसे में दूरस्थ गांवों तक वाहनों की आवाजाही ठप होने के कारण ग्रामीणों को दस से पंद्रह किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। हालांकि विभाग ने बंद सड़कों को मंगलवार तक खोलने का दावा किया है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद तक आपदा कंट्रोल रूम को जिले में एक राज्य मार्ग, एक जिला मार्ग और 31 ग्रामीण मार्गों के बाधित होने की सूचना मिली थी। देर शाम तक इनमें से कई मार्गों को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया था। बावजूद इसके ओखलकांडा ब्लाॅक की मौरानौला-भीड़ापानी-थली, सुनकोट मोटर मार्ग, ढोलीगाव-कैड़ागांव रोड व कौंता ककोड़- हरीशताल रोड नहीं खुल सकी थी। ओखलकांडा के सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बर्गली ने बताया कि भीड़ापानी को जाने वाले ग्रामीणों को चार से पांच किलोमीटर अतिरिक्त यात्रा कर वाया खनस्यू होकर जाना पड़ रहा है। कौंता ककोड़़ जाने वालों को वाया खनस्यू पतलोट होते हुए जाना पड़ रहा है जबकि देवली-महतोली के बंद होने से ग्रामीणों को महतौली तक छह से सात किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है।

चमड़िया-लोहाली-जौरासी मोटर मार्ग बंद होने के बाद ग्रामीणों को चार से पांच किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। जबकि रातीघाट-बुधलाकोट मार्ग के बंद होने के कारण ग्रामीणों को रातीघाट पहुंचने के लिए दो से तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। वहीं तल्लीसेठी-बेतालघाट रोड बंद होने के कारण ग्रामीणों को रोड हेड तक पहुंचने के लिए लगभग पांच किलोमीटर, पटौड़़ी जोशीखोला रोड बंद होने से लगभग पांच किलोमीटर, तल्लीपाली-मल्लीपाली रोड बंद होने से लगभग दस से बारह किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। ऐसे ही बेतालघाट-गर्जिया रोड के बंद होने के कारण ग्रामीणों को गजार से तीन किलोमीटर पैदल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार के मुताबिक बंद सड़कों में अधिकांश पीएमजीएसवाई की सड़कें हैं जबकि कुछ निर्माण खंड रामनगर व नैनीताल की हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार तक सभी बंद सड़कों को खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां सड़कें बंद हैं वहां तीन माह के लिए अग्रिम खाद्यान्न व कुकिंग गैस की आपूर्ति कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें