फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बारिश से सड़कें जलमग्न, पैदल चलना भी हुआ दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में बारिश की बूंदें राहत के साथ आफत भी बन रही हैं। रविवार सुबह बारिश के बाद पेयजल निकासी नहीं होने से इंदिरानगर वार्ड-30 और वार्ड नौ की सड़कें जलमग्न हो गईं। बारिश रुकने के बाद पानी कम होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।रविवार सुबह हुई बारिश के बाद शहर में जगह-जगह खुदी सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गईं। वार्ड-नौ तल्ली बमौरी के आनदंपुरी क्षेत्र की सड़क पानी से लबालब हो गईं। इस दौरान लोगों का घरों से पैदल निकलना भी दूभर हो गया। पार्षद राजेंद्र जीना ने बताया कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है। 12 दिन पहले आनंदपुरी में ड्रेनेज सिस्टम के लिए पाइप बिछाए जा रहे हैं लेकिन काम धीमी गति से चल रहा है। करीब 40 परिवार हर बरसात में इस समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं वार्ड-30 इंदिरानगर की सड़कें बारिश के बाद तलैया बन गई। लोगों का सड़क पर चलना दुश्वार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड में दो नाले बहते हैं, इन नालों में कूड़ा-कचरा फंसने के कारण पानी की निकासी रुक से जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें