नैनीताल। तल्लीताल से बिड़ला मार्ग पर सड़क सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इसके चलते विभाग ने 25 जनवरी तक इस मार्ग पर आवाजाही बंद की है। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि वेलकम होटल से भोटिया बैंड तक सड़क सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। कार्य को निर्धारित समयसीमा में सुचारु रूप से पूरा किया जा सके, इसके लिए यह मार्ग पूर्ण रूप से बंद रखा गया है। उन्होंने कहा कि 63 मार्गों में से 50 मार्ग पर कार्य किया जा चुका है। शेष 13 मार्ग को बरसात से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा।