हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बाद सड़कें बंद होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सोमवार को हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब में सड़क बंद होने के कारण हल्द्वानी डिपो की बसें 40 से 50 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर वाया रानीखेत से आवाजाही कर रही थी। दोपहर में गंगोलीहाट से लौट रही रोडवेज बस भुजान के पास मलबा आने से फंसी गई। बस में सवार यात्री जैसे-तैसे पैदल दूरी तय कर अन्य वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए। एआरएम संजय पांडे ने बताया कि बस अभी लौटकर नहीं आई है। चालक-परिचालक से संपर्क नहीं हो पा रहा है।