फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ऋचा मिस और सुमित मिस्टर फ्रेशर चुने गए

Mon, 03 Mar 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो। एलबीएस महाविद्यालय में आयोजित आशु भाषण प्रतियोगिता में सम्मानित विद्यार्थी।
विज्ञापन
लालकुआं। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित आशु भाषण प्रतियोगिता एवं फ्रेशर पार्टी में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मिस फ्रेशर ऋचा जोशी और मिस्टर फ्रेशर सुमित बोहरा रहे। आशु भाषण प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसमें कमलेश कुमार शर्मा प्रथम, मोहित सिंह पवार बीएड चतुर्थ सेमेस्टर द्वितीय और ऋचा जोशी बीएड प्रथम सेमेस्टर तृतीय रहीं। निर्णायक डॉ. कल्पना शाह एवं डॉ. मंजू जोशी रहे। वहां प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला, बीएड विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पांडे, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, सह संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. रीता दुर्गापाल, डॉ. कमला पाण्डे, डॉ. पप्पू सागर, डॉ. इंद्र मोहन पंत आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें