फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर: रिजॉर्ट में पकड़ी तीन करोड़ की राजस्व चोरी, देर रात एक करोड़ जमा, शेष राशि जल्द जमा करने की बात

Fri, 16 Oct 2026 11:24 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर

सार

रामनगर के एक रिजॉर्ट में तीन करोड़ रुपये की राजस्व चोरी पकड़ी गई है। मामला सामने आने के बाद प्रबंधन ने देर रात एक करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं, जबकि शेष राशि जल्द जमा करने की बात कही गई है। 
विज्ञापन
रामनगर प्रपत्रों की जांच करती राज्य कर विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने रामनगर के दो रिजॉर्ट पर छापा मारा। इस दौरान करीब तीन करोड़ के राजस्व क्षति मामला पकड़ में आया है। जांच में अनियमितताओं के बाद रिजॉर्ट प्रबंधन ने देर रात एक करोड़ रुपये जमा करा दिए, जबकि शेष राशि जल्द जमा कराने की बात कही है।

बृहस्पतिवार को राज्य कर विभाग की टीम ने रामनगर के ग्राम भलौन और पीरूमदारा स्थित दो रिजॉर्ट में चेकिंग की। इस दौरान टीम ने रिजॉर्टों में जीएसटी संबंधित प्रपत्रों की जांच की। खातों और कारोबारी दस्तावेज की जांच में दोनों रिजार्ट से तीन करोड़ रुपये के राजस्व की क्षति सामने आई।

राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर विनय प्रकाश ओझा ने बताया कि भलौन स्थित रिजॉर्ट में वर्ष 2025 से उत्तराखंड राज्य कर का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इस दौरान करीब ढाई करोड़ की राजस्व क्षति पाई गई। बताया कि रिजॉर्ट प्रबंधन ने एक करोड़ रुपये तत्काल जमा करा दिए। शेष राशि जल्द जमा कराने की बात कही है। वहीं पीरूमदारा स्थित रिजॉर्ट प्रबंधन ने बिना माल की बिक्री के फर्जी बिल बनाकर जीएसटी रिफंड के लिए 50 लाख का दावा किया था। आगे से इस तरह का कार्य नहीं करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें