फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बे को सलाम: 70 की उम्र में कर्नल बिष्ट ने दस किमी दौड़ एक घंटा 18 मिनट में पूरी की, पेश की फिटनेस की मिसाल

Mon, 05 Oct 2026 12:43 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन-2026 में रामनगर निवासी सेवानिवृत्त कर्नल दिनेश बिष्ट ने 70 वर्ष की उम्र में 10 किलोमीटर की दौड़ 1 घंटा 18 मिनट में पूरी कर फिटनेस और अनुशासन की मिसाल पेश की। 
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्नल दिनेश बिष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेखों इंडियन एयरफोर्स मैराथन-2026 में रामनगर निवासी सेवानिवृत्त कर्नल दिनेश बिष्ट ने 70 वर्ष की उम्र में 10 किलोमीटर की दौड़ 1 घंटा 18 मिनट में पूरी कर फिटनेस और अनुशासन की मिसाल पेश की। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को आयोजित मैराथन में 12 हजार से अधिक धावकों ने विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने सुबह 5:30 बजे दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कर्नल बिष्ट सेना के जाने-माने सर्जन रहे हैं। कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने मोर्चे पर दुश्मन का सामना करने के साथ घायल सैनिकों का उपचार कर उन्हें नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में वह उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग रामनगर, हेमपुर, मोहान और बैरापढाव के अध्यक्ष हैं।

उनकी उपलब्धि पर उत्तराखंड लीग के अध्यक्ष, पूर्व मेजर जनरल एमएल असवाल, नैनीताल जिलाध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस रौतेला समेत पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें