हल्द्वानी। आम उपभोक्ताओं को कम कीमत पर कृषि उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए मंडी परिसर में खुदरा काउंटर बनाए जा रहे हैं। इस माह चार काउंटर का निर्माण पूरा हो जाएगा। इसके बाद मंडी दरों के अनुसार लोगों को सस्ती सब्जी व फल आदि मिलेगा। मंडी समिति ने हल्द्वानी, कालाढूंगी और भीमताल सहित अन्य क्षेत्रों में पंजीकरण अभियान चलाया था। जून तक चले इस अभियान में 500 फुटकर व्यापारियों का पंजीकरण किया गया है। मंडी दिग्विजय सिंह देव ने बताया कि फुटकर व्यापारी मंडी कार्यालय से पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि निदेशालय के आदेश के बाद फिर से पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा।