नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विद्यार्थियों के सम सेमेस्टर मुख्य व व्यावसायिक पाठ्यक्रम के मुख्य, बैक व एक्स स्टूडेंट के परीक्षाफल घोषित किए हैं। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि विद्यार्थी कुमाऊं विवि की वेबसाइट www.kuntl.net व www.kunainital.samarth.edu.in के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। कहा जिन विद्यार्थियों का परीक्षा आवेदन फार्म व परीक्षा आवेदन शुल्क विवि को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त नहीं हुआ है, उनका रिजल्ट रोका गया है। संवाद