फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आज से शुरू होगी परीक्षाफल सुधार परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए 25 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बोर्ड सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2026 प्रथम व परीक्षाफल सुधार परीक्षा-2025 तृतीय में 25 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। बताया कि परीक्षा प्रदेश के 97 परीक्षा केंद्रों पर 29 जुलाई तक होगी। बुधवार को हाईस्कूल में हिंदी जबकि इंटरमीडिएट में हिंदी, कृषि हिंदी (केवल कृषि भाग-2 के लिए), अंग्रेजी और संस्कृत की परीक्षा होगी। उन्होंने परीक्षा के लिए सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें