फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गाड़ी सावधानी से चलाने की नसीहत देने पर अस्पताल में रेस्टोरेंट मालिक को पीटा

Tue, 20 Aug 2024 06:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बेस अस्पताल में हुई मारपीट के बाद कोतवाली में एक आरोपी अपना आपा खो बैठे।  संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर एसडीएम कोर्ट के पास हादसे के बाद घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाना रेस्टोरेंट स्वामी को भारी पड़ गया। दरअसल सावधानी से बाइक चलाने की नसीहत देने पर एक घायल के दोस्तों ने रेस्टोरेंट स्वामी से अस्पताल परिसर में मारपीट कर दी। बाद में दोनों पक्ष कोतवाली आ गए। यहां दोनों पक्षों में काफी देर चली तकरार के बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन



फतेहपुर निवासी दूधिया देवीदत्त पालीवाल (62) सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एसडीएम कोर्ट स्नैक्स रेस्टोरेंट के बाहर अपनी बाइक के साथ खड़े थे। इस बीच दमुवाढूंगा निवासी बाइक चालक ने गलत दिशा में आकर अपनी स्पोर्ट्स बाइक से सड़क किनारे खड़े देवीदत्त पालीवाल की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में देवीदत्त गंभीर रूप से चोटिल हो गए। बाइक चालक को भी चोट आ गई। रेस्टोरेंट मालिक बसंत मिश्रा तुरंत ई-रिक्शा से घायलों को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे।


आरोप है कि इसी दौरान बाइक चालक के भाई और दोस्त अस्पताल पहुंच गए। वहीं जब चोटिल बाइक चालक को रेस्टोरेंट मालिक ने तेजी और लापरवाही में न चलने की नसीहत दी तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव करने आए रेस्टोरेंट मालिक के भाई से भी हाथापाई हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस आरोपियों को कोतवाली ले आई। हिरासत में लेने की खबर मिलते ही बाइक चालक के माता-पिता व परिजन पहुंचे। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक कोतवाली में हंगामा होता रहा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए। एसएसआई कोतवाली महेंद्र प्रसाद ने बताया कि बातचीत के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें