नैनीताल। शिल्पकार सभा की मासिक बैठक में सभा के सदस्यता अभियान को बढ़ाने समेत सभा की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। सभा के अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्रा ने कहा कि पूर्व सैनिक कल्याण निगम की ओर से भर्ती किए गए 20000 कर्मचारियों को सरकार नियमित करने जा रही है लेकिन इन भर्तियों में आरक्षण नियमों का अनुपालन नहीं किया गया है। यदि प्रदेश सरकार सभी कर्मचारियों को नियमित करती है तो आरक्षण नियमावली का उल्लंघन होगा। सभा मांग करती है कि इन कर्मचारियों को नियमित करने से पूर्व सरकार आरक्षण का संज्ञान ले जिससे आरक्षित वर्ग के बेरोजगारों के साथ अन्याय न हो। बैठक में राजेश लाल, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, इंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार आदि रहे।