फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेरा : कल से बुद्ध पार्क में चलेगा हस्ताक्षर अभियान

Mon, 28 Aug 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी स्थित निजी बारात घर में रेरा को लेकर बैठक करते किसान।     संवाद 
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेरा के नियमों में विसंगतियों को लेकर आंदोलित किसानों ने देहरादून गए प्रतिनिधिमंडल की रेरा के मुद्दे पर सीएम के साथ हुई बैठक में लिए निर्णय को दो दिन में सार्वजनिक करने की मांग की। कहा कि किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे महापंचायत करने के लिए तैयार हैं। 29 अगस्त से बुद्ध पार्क में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुखानी स्थित एक बैंक्वेट हॉल में युवा किसान संघर्ष समिति के संयोजन में हुई बैठक में किसानों ने सर्वसम्मति से तय किया कि वे रेरा के वर्तमान प्रावधानों से नाखुश हैं। मुख्यमंत्री ने अगर किसानों की समस्या का समाधान निकाल लिया है तो वह दो दिन के भीतर किसानों को बताया जाए। समाधान नहीं होने की स्थिति में रक्षाबंधन के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा। सितंबर पहले सप्ताह में मशाल जुलूस निकाला जाएगा और महापंचायत की जाएगी। महापंचायत से पहले हर ग्राम पंचायत में जाकर छोटी-छोटी बैठकें की जाएंगी और सभी पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों से समर्थन मांगा जाएगा। किसानों ने ज़ोर देकर कहा कि किसी भी क़ीमत पर भाबर क्षेत्र में रेरा के नियमों का पालन नहीं किया जा सकता है। बैठक में किसान नेता बलजीत सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा, राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, राम सिंह नागरकोटी, अर्जुन सिंह बिष्ट, संध्या डालाकोटी, हर्षवर्धन पांडे, योगेश शर्मा, जीवन कार्की, अनुराग, नरेंद्र खनी ने विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें