फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों को कराएं सही

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कमोली में रविवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान तरुण कांडपाल ने की। बैठक में ग्रामीणों ने गांव के विकास के लिए एकजुट होकर ग्राम पंचायत को सहयोग देने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने गांव की पेयजल समस्या दूर करने, आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई नहरों को सही कराने और बिजली की समस्या भी दूर कराने की मांग की। ग्राम प्रधान तरुण कांडपाल ने कहा कि बैठक में उठी समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों के माध्यम से दूर कराया जाएगा। इस दौरान पंचायत विकास अधिकारी चेतना बुधलाकोटी, उद्यान सहायक राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें