फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सुबह नौ से शाम सात बजे तक होगा श्रम कार्डों का नवीनीकरण

Thu, 14 Mar 2024 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। श्रम विभाग की ओर से पंजीकृत श्रमिकों को कंबल, छाता समेत अन्य सामान वितरित किया जा रहा है। इसके चलते श्रम विभाग कार्यालय में श्रम कार्ड के नवीनीकरण के लिए लंबी लाइन लग रही है। इस समस्या को देखते हुए अब विभाग ने पंजीकरण काउंटर पर कार्य का समय तीन घंटा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


नैनीताल रोड स्थित श्रम कार्यालय में बीते दो दिन से कभी कर्मचारी की कमी से एक काउंटर बंद रहा, तो कभी इंटरनेट सेवा ठप हुई। इससे श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के लिए बनाए गए श्रम कार्ड का नवीनीकरण नहीं हो पाया था। सोमवार को श्रम कार्यालय में स्टाफ की कमी से एक ही काउंटर खुला। मंगलवार को इंटरनेट सेवा ठप रहने के कारण भी कई लोगों के श्रम कार्ड रिन्यू नहीं हो पाए। काउंटर पर पहले सुबह 10 से शाम पांच बजे तक पंजीकरण होते थे। यह समय अब 9 बजे से शाम 7 बजे तक कर दिया है। श्रम प्रर्वतन अधिकारी संजीव कंडारी ने बताया कि श्रमिकों को हर तीन साल में अपना श्रम कार्ड रिन्यू करवाना होता है। इस बार श्रमिकों का आचार संहिता लगने से दो महीने कार्य बंद होने के डर के कारण लोगो की भीड़ बहुत बढ़ गई है। इसके कारण काम का लोड भी बढ़ रहा, वहीं प्रर्याप्त समय ना होने से कई लोगो का कार्य भी नहीं हो पाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें