फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रिमांड खत्म, अब्दुल मलिक को भेजा नैनीताल जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की रिमांड खत्म हो गई। शनिवार को पुलिस ने उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से नैनीताल जेल भेज दिया गया। अब पुलिस अब्दुल मोईद के रिमांड पर लेगी। इसके लिए पुलिस रविवार को कोर्ट जा सकती है।
विज्ञापन


बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा के बाद से ही अब्दुल मलिक और उसका बेटा अब्दुल मोईद फरार था। पुलिस ने 23 फरवरी को मलिक और 29 फरवरी को मोईद को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। नैनीताल जेल में बंद मलिक पुलिस रिमांड पर था। मलिक छह दिन तक पुलिस की रिमांड पर रहा और इस दौरान पुलिस ने हिंसा, फंडिंग, अवैध संपत्ति, फर्जी दस्तावेज समेत कई सवाल किए। बताया जा रहा है कि पुलिस के हाथ कुछ अहम सुबूत भी लगे हैं।


अब्दुल मलिक से पूछताछ पूरी हो गई है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से नैनीताल जेल भेज दिया गया। अब न्यायालय से मोईद की रिमांड मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें