फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मरम्मत कार्य के चलते ठंडी सड़क पर मलबा गिरा, मार्ग बंद

Thu, 16 May 2024 05:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ठंडी सड़क पर डीएसबी छात्रावास के नीचे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की मरम्मत कार्य के चलते इन दिनों सड़क पर मलबा गिर रहा है। जिससे मार्ग बंद हो गया है। ऐसे में लोगों ने सिंचाई विभाग से मलबा हटाकर रास्ता खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

सितंबर 2021 में ठंडी सड़क पर पहाड़ी में भूस्खलन होने से केपी छात्रावास का बड़ा हिस्सा दरक गया था। इससे आवाजाही बंद हो गई थी। लोनिवि की ओर से 8.31 लाख की राशि से अस्थाई ट्रीटमेंट किया गया था। वहीं 12 लाख के बजट से सड़क का मलबा हटाया था। अब 12 करोड़ रुपये की धनराशि से स्थाई सुरक्षा का कार्य शुरू हो चुका है। मरम्मत के दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर गिर रहा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डीडी सती ने बताया कि पहाड़ी में आरसीसी वॉल का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते मलबा सड़क पर जमा हो गया है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में सड़क से मलबा हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें