भीमताल (नैनीताल)। कोरोना वायरस के संक्रमण से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने के लिए ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है। कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष केपी मेहता ने बताया कि एसोसिएशन के समस्त सदस्यों ने अपना एक दिन का वेतन कोरोना महामारी के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। मेहता ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग करेंगे।