हल्द्वानी। पेट्रोल और डीजल की कीमतें चार माह से लगातार बढ़ने के बाद अब मामूली राहत मिली है। पेट्रोल 11 पैसे तो डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ है।
अप्रैल से ही पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि होनी शुरू हो गई थी। पेट्रोल-डीजल के दाम धीरे-धीरे लगातार बढ़ रहे थे। जुलाई में पेट्रोल और डीजल के दाम सबसे अधिक बढ़े। 17 जुलाई को पेट्रोल 97 रुपये 47 पैसे प्रतिलीटर और 15 जुलाई को डीजल 89 रुपये 95 पैसे प्रति लीटर बिक रहा था। पर्वतीय पेट्रोलियम डीजल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि 23 अगस्त को डीजल-पेट्रोल के दाम कम हुए। डीजल के दाम पिछले तीन दिनों से घट रहे हैं।