फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए क्रमिक अनशन शुरू

Tue, 05 May 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। सैनिक बाहुल्य क्षेत्र बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग के लिए वन अधिकार संगठन, पूर्व सैनिक संगठन, बिंदुखत्ता के संयुक्त आयोजन में सोमवार से शहीद स्मारक पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया है। सोमवार को आंदोलन के प्रथम दिन क्रमिक अनशन की शुरुआत में पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों ने भाग लिया। अनशन में अर्जुन नाथ गोस्वामी, मोहिनी मेहता, संध्या डालाकोटी, ममता बिष्ट, प्रकाश उत्तराखंडी, ललित कांडपाल, विक्की पाठक, पूरन सिंह परिहार, बलवीर सिंह रावत, कुंवर सिंह पवार, भूपेश जोशी आदि शामिल रहे। वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि 19 जून 2024 को जिला स्तरीय समिति ने प्रस्ताव शासन को भेजा लेकिन अब तक अधिसूचना जारी नहीं होना प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। इस दौरान बलवंत संभल, पीयूष जोशी, विजय सिंह दानू, बलवंत सिंह कोरंगा, केदार सिंह कोरंगा, मनोज सिंह कोरंगा, मनोज गोसाईं, नंदन सिंह कुनियाल, गोविंद सिंह, गौरव कोरंगा, हीरा सिंह बिष्ट, बसंत पांडे, रणजीत सिंह और नारायण कोरंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें