नैनीताल। नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक चुनाव रविवार सात जून को प्रांतीय खंड में होंगे, जहां नए पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों की समस्याओं और सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन प्रकरण पर भी चर्चा होगी। मुख्य संयोजक गिरीश जोशी ने चुनाव की घोषणा की है। नगर शाखा अध्यक्ष महेंद्र सिंह बिष्ट ने 150 से अधिक सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने की अपील की।