फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल को खोला गया है। कुलपति प्रो. डीएस रावत ने कहा कि इच्छुक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से समर्थ पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा और आवश्यक शैक्षणिक व व्यक्तिगत विवरण भरने होंगे। पंजीकरण शुल्क मात्र 50 रुपये निर्धारित किया गया है जिसे ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें