फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारियों के लिए मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने सूचना जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए एक ऑनलाइन प्रपत्र (फॉर्म) उपलब्ध कराया गया है जिसमें अपनी आवश्यक जानकारी 10 फरवरी तक भरनी होंगी। नोडल अधिकारी प्रो. रीतेश की ओर से शिक्षकों एवं कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी पोर्टल पर जोड़ा जाएगा। इस कार्य में सहयोग के लिए दो सहायक नोडल अधिकारी डॉ. नीरज साह और हर्षवर्धन चौधरी को नियुक्त किया है। ये अधिकारी समस्याओं के समाधान में सहायता करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें