फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विश्वविद्यालय कर्मियों की समस्याएं हल कराने को होगी कुलसचिवों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को देहरादून में कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली से वार्ता की। उच्च शिक्षा सचिव ने कर्मचारियों की समस्याओं को हल कराने के लिए जल्द विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संगठन के मुख्य संरक्षक भूपाल सिंह और महामंत्री डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को देहरादून में सचिव बगौली के साथ बैठक की। बताया कि उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को मांगों को हल कराने के लिए बैठक बुलाने के निर्देश दिए। कहा कि शासन स्तर की समस्याओं को भी शीघ्र हल कराया जाएगा।
संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार एवं महामंत्री प्रशांत मेहता बताया कि संगठन के 20 दिसंबर को एक दिवसीय कार्यबहिष्कार का संज्ञान लेते हुए शासन ने संगठन की मांगों पर चर्चा के लिए सचिव स्तरीय वार्ता आयोजित की थी। जल्द ही अब आयुष, तकनीकी, संस्कृत, कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों से भी वार्ता की जाएगी। वार्ता में संगठन के उपाध्यक्ष राकेश कोठारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें