फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आज जिले में बारिश का रेड अर्ल्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 20 जुलाई को रेड अलर्ट, 21 और 22 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस दौरान आवागमन को नियंत्रित करने तथा आपदा एवं दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तहसील, आपदा कंट्रोल रूम को दिशानिर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा मोटर मार्ग बाधित होने की स्थिति में एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, एडीबी तत्काल इसे खुलवाएंगे। सभी राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्र में रहेंगे और चौकी व थाने भी वायरलेस सेट आदि सहित हाई अलर्ट पर रहेंगे। कहा कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मोबाइल स्विच ऑफ नहीं रखेंगे। भूस्खलन संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही इंतजाम हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें