फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसाइक्लिंग प्लांट का विरोध:नारायण नगर क्षेत्रवासियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
नैनीताल के नारायण नगर में कूड़ा रिसाईक्लिंग प्लांट लगाने के विरोध में धरने पर बैठे क्षेत्र के लो - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका और कुविवि डीएसबी नैनो साइंस विभाग की ओर से नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग के नारायण नगर में स्थापित किए जा रहे रिसाइक्लिंग प्लांट का विरोध-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को सभासद गजाला कमाल, प्रेमा अधिकारी के साथ ही खुर्पाताल, अधौड़ा, बजून आदि के जन प्रतिनिधियों ने उन्हें समर्थन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रिसाक्ंिलग प्लांट स्थापित करने के लिए मशीन को नारायण नगर लाया गया। तभी से क्षेत्रवासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोग 24 घंटे धरने पर डटे हुए हैं। बीते दिवस एसडीएम राहुल साह और तहसीलदार नवाजिश खलीक मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों से वार्ता की। वार्ता बेनतीजा रही। शनिवार को भी यहां विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सभासदों के अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा, खुर्पाताल के पूर्व प्रधान मनमोहन सिंह कनवाल, अधौड़ा के पूर्व प्रधान आन सिंह मेहरा, गोपाल सिंह बोहरा आदि ने प्रदर्शनकारियों को समर्थन दिया।
आंदोलनकारियों में भगवत रावत, मुन्नी देवी, गीता देवी, मीनाक्षी देवी, गीता चंद्रा, आशा देवी, प्रभाकर नारायण, नरेंद्र सिंह बिष्ट, सचिन कुमार, मोहन चंद्र, रवि कुमार, मनीष कुमार, मोहन थापा, नितेश कुमार, अर्जुन कुमार, मयंक थापा, कृपाल बिष्ट, उमेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

जनहित में निर्णय तक जारी रहेगा आंदोलन
नैनीताल। आंदोलनकारी नारायण नगर के ग्रामीणों का कहना है कि आंदोलन शुरू करने के बाद लगातार उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है। चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इसी तरह जनहित की अनदेखी की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें