फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीआरपी और सीआरपी के 955 पदों पर जल्द होगी भर्ती

Sun, 17 Mar 2024 03:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) और सीआरपी (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन) के 955 पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी ने भर्ती के लिए सेवायोजन विभाग से रोजगार प्रयाग पोर्टल में लॉगिन आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


समग्र शिक्षा के तहत राज्य में 285 बीआरपी और 670 सीआरपी के पदों पर भर्ती होनी है। दोनों पदों पर अधिकतम 40,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। बीआरपी और सीआरपी के पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के स्नातक और परास्नातक 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। बीएड या बीएड और एलटी से सेवानिवृत्त शिक्षक और सीटीईटी या यूटीईटी पास अभ्यर्थी भर्ती में प्रतिभाग कर सकते हैं। एमएस ऑफिस, पावर प्वाइंट, ईमेल आदि कंप्यूटर की योग्यता अनिवार्य है। रोजगार प्रयाग पोर्टल में लॉगिन आईडी बनने के बाद अभ्यर्थी पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें