नैनीताल। पालिका को ठेकेदार न मिलने के कारण तल्लीताल स्थित क्रियाशाला व अंडा मार्केट के समीप पालिका भवन का कार्य नहीं हो पा रहा है। 4.21 रुपये की लागत से क्रियाशाला का जीर्णोद्धार और पांच लाख से पालिका भवन दुरुस्त होना है। पालिका के अभियंता विपिन चंद्रा ने बताया कि पूर्व में निकाली गई निविदा में ठेकेदार नहीं मिले। दोबारा निविदा निकाली गई है। निविदा के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।