फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी होटलों में रेट लिस्ट अनिवार्य की जाए : बिष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने शहर में अवैध रूप से चल रहे होटलों और अतिथि गृहों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने पर्यटन विभाग पर पंजीकृत प्रतिष्ठानों से हिसाब मांगने और अवैध वालों पर मेहरबान होने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि अवैध होटल और अतिथि गृह पर्यटकों को लूटकर शहर की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इन अवैध प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है लेकिन विभाग की सुस्ती के कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है। बिष्ट ने कहा कि इन अवैध होटलों और अतिथि गृहों का कोई तय रेट नहीं है जिससे पंजीकृत होटल व्यवसायियों का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यटन विभाग केवल पंजीकृत होटलों से ही सूचियां मांगता है जबकि अवैध प्रतिष्ठानों पर ध्यान नहीं देता है। एसोसिएशन ने मांग उठाई है सभी होटलों में रेट लिस्ट अनिवार्य की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें