हल्द्वानी। देवलचौड़ छेत्र में पुलिस के पहरे में लोगों को राशन बाँटता सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता।
- फोटो : AMAR UJALA
हल्द्वानी। देवलचौड़ में एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में रोजाना राशन लेने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है। बुधवार को भी कई लोग दुकान पर पहुंचे लेकिन इस दौरान कुछ लोग सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रख रहे थे। कुछ ने मास्क नहीं पहना था। सूचना पर टीपी नगर चौकी प्रभारी राहुल राठी टीम के साथ दुकान पर पहुंचे और लोगों को निश्चित दूरी पर खड़े करवाकर राशन बंटवाया। उन्होंने मास्क पहनने की भी हिदायत दी।