फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म फिर इनकार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र की युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी तब उसके साथ संबंध बनाए। बालिग होने पर शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवती और युवक लंबे समय से संपर्क में थे। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर नाबालिग उम्र में शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता बालिग हुई तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। कई बार समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माना। युवती की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच महिला एसआई को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


दो भाइयों पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने दो भाइयों पर छोड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दाेनों मामलों में प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में महिला ने बताया कि एक व्यक्ति अक्सर उससे किसी न किसी बात पर झगड़ता रहता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले भूपेंद्र सिंह और उमेश सिंह ने उससे मारपीट, गालीगलौज और छेड़छाड़ कर दी। इस मामले में पुलिस ने छेड़छाड़, धमकी व गालीगलौज की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें